डिंडौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने "बेटी बचाओं अभियान" के अंतर्गत कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने "बेटी बचाओं अभियान" के अंतर्गत कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 अक्टूबर,मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश अनुसार एवं पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्ग दर्शन पर महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं महिला पदाधिकारियों के साथ रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के "बेटी बचाओं अभियान" के अंतर्गत  आज महिला पदाधिकारियों के साथ मौन केंडल मार्च क्योंकि भाजपा सरकार बच्चियों और महिलाओं की चीख पुकार सुन नहीं रहीं हम महिलाओं की आवाज क्या सुनेगी, पूरे प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ अत्याचार और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं महिलाएं और बच्चियाँ असुरक्षित हैं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कड़े इंतजाम नहीं है पूरे प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री जिनके पास गृहमंत्रालय है लाड़ली बहनों की बात करते हैं और वो ही सुरक्षित नहीं है उन्हें तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।