आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 9 अक्टूबर,डिण्डौरी पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से समाज में पुरुषों की महिलाओं के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को चिह्नित करते हुए "मैं हूं अभिमन्यु" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । शासकीय माध्यमिक स्कूल बिजोरी में को स्कूली छात्र-छात्राओं ने जागरुकता का संदेश दिया, 3 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं, बालक-बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना है। लड़के-लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना। जिला डिण्डौरी के सभी थाना चौकीयों में उक्त अभियान प्रतिदन संचालित किये जा रहे हैं । प्रत्येक पुरुष को अभिमन्यु की तरह समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ लड़ना चाहिए। अभियान के जरिए समाज में फैली बुराइयों जैसे लिंग भेद, भ्रूण हत्या और महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी, हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़े और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाए। छात्रों को साइबर क्राइम, घर में महिलाओं की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं से सावधान रहने संबंधी जानकारी दी गई है।