आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 7 मई,डिण्डोरी जिले की बेटियों ने हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अंशिका विश्वकर्मा ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। अंशिका, आंशिक विनोद विश्वकर्मा और भारती विश्वकर्मा की पुत्री हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वहीं, सिद्धि साहू ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 500 में से 475 अंक अर्जित किए। सिद्धि, रामजी साहू और संतोषी साहू की पुत्री हैं और सेंट एंजिल पब्लिक स्कूल की छात्रा रही हैं। सिद्धि ने अपने स्कूल में टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
दोनों ही प्रतिभाशाली छात्राएं डिण्डोरी की रहने वाली हैं और उनकी मेहनत व सफलता से जिले का गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।