राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 27 जुलाई,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शहपुरा जिला डिंडोरी के तत्वाधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के अवसर पर सेक्टर मानिकपुर के ग्राम देवगांव माल ग्राम रैपुरा में नवांकुर संस्था वसुंधरा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा चयनित नवांकुर सखी की कलश यात्रा गांव में निकाली गई। सभी महिलाओं को पौधा वितरित कर उसके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में नवांकुर सखी योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से वृक्षारोपण कार्य करने की आवश्यकता है। हम सभी को इस अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाना है और हमारे द्वारा अर्पित किए जा रहे पौधों का संरक्षण भी करना है। कार्यक्रम की रूपरेखा सेक्टर समन्वयक शंभू विश्वकर्मा ब्लॉक समन्वयक निलेश्वरी द्वारा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में मानिकपुर मंडल अध्यक्ष गोलू हीरेंद्र सिंह मरावी, वरिष्ठ नेता दयाल सिंह मरावी मोहन झारिया जनपद सदस्य झनक लाल झरिया सरपंच भारत मरावी, कैलाश सिंह धुर्वे, झनक लाल झारिया, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे