आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 अगस्त,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मृतक कवल सिंह पिता राम सिंह निवासी ग्राम हड़सिंगरी तहसील व जिला डिंडौरी की नाला के बाढ़ के पानी में बहकर पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पिता राम सिंह को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार मृतक फग्गन सिंह सिंदराम पिता महेश सिंह सिंदराम निवासी ग्राम रनगांव रैयत तहसील व जिला डिंडौरी की नाला के डेम के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पिता महेश सिंह सिंदराम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मृतिका शिवानी धुर्वे पिता अशोक धुर्वे निवासी ग्राम रनगांव रैयत तहसील व जिला डिंडौरी की डेम के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पिता अशोक धुर्वे को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मृतक सुरेश प्रसाद झारिया पिता मोलेराम निवासी ग्राम सरवाही की नर्मदा नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पत्नि ओमती बाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।