हिंदी दिवस एवं पखवाड़ा समापन का समारोह - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हिंदी दिवस एवं पखवाड़ा समापन का समारोह

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 29 सितम्बर,भारतीय संस्कृति धरोहर की गरिमा शालिनी देव सलिला पावन पुनीत मैकलसुता मां नर्मदा नदी के प्राकृतिक पावन तट पर स्थित  उपनगरीय क्षेत्र में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के दिशा -निर्देशन और मार्गदर्शन में  शिक्षाविद् प्राचार्य  डॉ हर्ष प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में हिंदी पखवाड़ा समारोह का भव्य आयोजन सांध्य वेला में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव डिंडोरी (म.प्र.) में किया गया।

         कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद प्राचार्य डॉ हर्ष‌‌‌ प्रताप सिंह,  के एल महोबिया ,  रामानंद   उमाशंकर अन्य शिक्षकों द्वारा आधुनिक हिंदी साहित्य के विकास के पुरोधा और पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

       कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी अर्पिता मरावी ने हिंदी भाषा को आवश्यकता राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर विचार प्रस्तुत किया , इसके छात्र मास्टर डेविड साहू हिंदी प्रचार प्रसार पर अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात कविता छात्रा

 छात्रा वंदना देशमुख द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के अपनी स्वरचित कविता सबसे सुंदर हिन्दी काव्य पाठ प्रस्तुत किया। अपने विचार प्रकट करते हुए । 

           विद्यालय के शिक्षकों की ओर से  के एल महोबिया (प्रवक्ता) पीजीटी हिंदी द्वारा अपने विचारों के  माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी गरिमा को व्यक्त किया। 

          शिक्षाविद प्राचार्य महोदय डॉ हर्ष‌‌‌ प्रताप सिंह द्वारा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत 14 सितंबर 2025 से लेकर 28 सितंबर 2025 के बीच विविध प्रतियोगिताएं वर्ग पहेली , पत्र लेखन , स्लोगन एवं नारा लेखन  , कथा एवं कहानी लेखन , सुलेख लेखन , दोहा लेखन  , फीचर लेखन , चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई , प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुस्तक हिंदी सामान्य ज्ञान ,हिंदी व्याकरण पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर  पुरस्कृत किया गया।

      हिंदी सेवकों का सम्मान

 विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी  यज्ञ सेन पटेल कार्यालय अधीक्षक , श्रीमती आभा बोरकर संगीत शिक्षिका , सुश्री दीक्षा तिवारी अंग्रेजी शिक्षिका , श्रीमती उमा मिश्रा लिपिक,  राकेश कुमार चौकीदार को पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ विद्यालय के    धर्मेन्द्र सोनकर ,  जनार्दन बोरकर,  ओम प्रकाश शुक्ल  सभाजीत पटेल , मंगल सिंह,  उमेश कांत शर्मा , सुश्री हेमलता परस्ते अन्य  शिक्षक -शिक्षिकाओं को  हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए कलम (पेन ) देकर प्राचार्य महोदय डॉ हर्ष‌‌‌ प्रताप सिंह और उप प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा जी द्वारा सम्मानित किया गया।

          हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम शिक्षाविद प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के साथ क्षेत्रीय भाषा के  देशज शब्दों को समाहित कर व्यवसायिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

            कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी अर्पिता और वंदना देशमुख कुमारी राखी के सहयोग से किया ।

        हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य  श्रीमती अलका विश्वकर्मा जी हिंदी भाषा के व्यापक विचार और प्रसार की सराहना करते हुए हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्पन्न हुए विभिन्न कार्यक्रम के लिए शिक्षाविद प्राचार्य महोदय, हिंदी विभाग , विद्यालय के शिक्षकों ,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए विश्व में हिंदी भाषा के व्यापक प्रयोग और औचित्य पर बल दिया। हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।