आई विटनेस न्यूज 24,डिंडोरी | जिले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन ने नवीन गवले को डिंडोरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी है. नवीन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सामाजिक न्याय, समानता और दलित अधिकारों की रक्षा होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और असमानता को खत्म करना, दलित और बहुजन समुदायों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का आर्थिक सशक्तिकरण उनका मुख्य लक्ष्य होगा।नवीन का मानना है कि उनके नेतृत्व में भीम आर्मी डिंडोरी जिला संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, दलित और बहुजन समाज की समस्याओं के समाधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।
नवीन गवले की नियुक्ति से डिंडोरी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ता मानते हैं कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में सामाजिक बदलाव और दलित अधिकारों की आवाज को और मजबूती देगा।
