भाजपा मंडल शाहपुर की "संगठनात्मक"बैठक संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा मंडल शाहपुर की "संगठनात्मक"बैठक संपन्न


 राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 8 नवंबर,डिण्डौरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के निर्देशानुसार एवं मंडल प्रभारी  महेश धूमकेती के नेतृत्व में, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर की संगठनात्मक बैठक बूथ अझवार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मंडल के प्रभारी महेश धुमकेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष शुशील राय और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते उपस्थित रहे। सर्व प्रथम भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र का दीप प्रज्वलित एवं तिलक वंदन कर उपस्थित अतिथियों एवं मंडल पदाधिकारीयों के द्बारा पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी अतिथियों पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के द्बारा राष्ट्र गीत का गायन किया गया। उपस्थित सम्माननीय अतिथियों एवं मंडल पदाधिकारीयों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया ।बैठक में मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सभी मंडल पदाधिकारीयों और जन शक्ति केन्द्र प्रभारियों को अपने हर बूथ पर सतत् संपर्क कर त्रिदेव और पंच परमेश्वर का अनिवार्य रुप से शीघ्र गठन करना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष शुशील राय ने भी सभी पार्टी के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ता बंधुओं से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में मन लगाकर कार्य करने की अपील की है मंडल प्रभारी महेश धुमकेती  ने बताया कि अभी वैसे तो खेती किसानी के कार्य में सभी लोग लगे हुए पर sir ( मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम)की प्रक्रिया बहुत ही महत्व पूर्ण है अतः सभी लोग इस विषय पर सभी  लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते ने भी अपने संबोधन में सरकार की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और महिला मोर्चा का सभी बूथों में गठन करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में गोपी बंजारा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारीयों में सकोप सैयाम, केहर लाल यादव, उषा मरावी, ललिता मरावी, रघुवीर ठाकुर, मान सिंह कुंजाम, शंकर सिंह ठाकुर, आई टी सेल प्रभारी ईश्वर दुबे, राजेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह सैयाम, भरत झरिया, एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।