आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 26 दिसम्बर,शासकीय हाई स्कूल मुड़की में आज वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमडीसी के सदस्य श्री महफूज खान ने की। संस्था की प्राचार्य सुनीता नामदेव ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह (उम्र 9 वर्ष) और फतेह सिंह (उम्र 7 वर्ष) को जब नवाब वजीर खान ने कैद कर लिया और उन्हें धर्म बदलने के लिए लालच और यातनाएं दीं, तब दोनों साहिबजादों ने अपने धर्म और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा नहीं छोड़ी। क्रोधित होकर नवाब वजीर खान ने उन्हें जिंदा दीवारों में चुनवा दिया। उनकी शहादत को शासकीय हाई स्कूल मुड़की में याद किया और नमन किया गया।
वीर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशा, द्वितीय पुरुषोत्तम और तृतीय स्थान अनुराग ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावना, द्वितीय स्थान आरुषि और तृतीय स्थान अनुराग ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी सैयाम, माया धुर्वे, श्रीमती अभिलाषा साहू और सोनाली पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सोनाली पांडे द्वारा किया गया।

