ग्रामीण संस्कृति का रंग बिखेरती मानिकपुर मड़ई, पहले दिन से गुलज़ार हुई मड़ई, कल होगा गुदरी मड़ई का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्रामीण संस्कृति का रंग बिखेरती मानिकपुर मड़ई, पहले दिन से गुलज़ार हुई मड़ई, कल होगा गुदरी मड़ई का आयोजन


 राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 4 दिसम्बर,शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में परंपरागत मड़ई का बुधवार से शुभारंभ हो गया। सुबह होते ही मैदान में दुकानों की कतारें सजने लगीं और स्थानीय ग्रामीणों के कदमों के साथ पूरा परिसर धीरे-धीरे जीवंत होता गया। मड़ई के पहले ही दिन महिलाओं, बच्चों और परिवारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

मड़ई में मिठाई, कपड़े, बर्तन, चादर–गोदरी, सजावटी सामान और घर-गृहस्थी की आवश्यक वस्तुओं की दुकानों ने खूब ध्यान आकर्षित किया।

बच्चों के लिए झूले, हवाई चक्र, मैजिक शो और खिलौनों की रंगीन दुकानें मड़ई की धड़कन बनी रहीं। सिंघाड़े , गन्ना, गुड़गप्पा, चाट–फुलकी, समोसे और स्थानीय व्यंजनों की खुशबू से मैदान में हलचल और बढ़ गई।

आज पहले ही दिन दूर-दूर के गांवों से ग्रामीण बड़ी संख्या में मड़ई पहुंचे। महिलाओं ने कपड़ों और घरेलू सामान की खरीददारी की, जबकि बच्चे झूलों और खेल तमाशों में मग्न नज़र आए।

मड़ई को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का वातावरण था, और शुरुआत के साथ ही ग्रामीण संस्कृति की वही पुरानी आत्मीयता मैदान में लौट आई।

हाल ही में आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक व्यापारियों ने अपनी दुकानों के साथ मड़ई में डेरा डाल दिया है। पहले दिन से ही व्यापारियों को अच्छी बिक्री मिली, जिससे आने वाले दिनों में और अधिक भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है।

कल होगा गुदरी मड़ई का आयोजन

मड़ई के दूसरे दिन गुदरी मड़ई का आयोजन किया जाएगा, जो ग्रामीणों के लिए विशेष महत्व रखता है। कपड़ों, चादरों और गोदरी की बड़ी खरीददारी इसी दिन होती है, इसलिए भीड़ और रौनक दोनों के और बढ़ने की संभावना है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।