ओजसयूथ क्लब के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ओजसयूथ क्लब के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 24 जनवरी,शासकीय हाई स्कूल मुड़की में ओजस यूथ क्लब के अंतर्गत विशिष्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया। ओजस यूथ क्लब के संचालन का उद्देश्य है कि विद्यालय में विशिष्ट गतिविधियों का आयोजन करें ताकि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिल सके। अतः ओजस यूथ क्लब के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे हर घर तिरंगा अभियान ,एक पेड़ मां के नाम, पौधा रोपण ,पर्यावरण संरक्षण , स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधि ,साइबर क्राइम जानकारी ,रोजगार उत्प्रेरक प्रशिक्षण के अंतर्गत आर्ट ,क्राफ्ट ,हस्तशिल्प, ब्यूटीशियन, कुकिंग एवं कृषि कार्य घटकों की जानकारी तथा करियर काउंसलिंग की गतिविधियां कराई गई। 

सिलाई एवं हस्तशिल्प गतिविधियों का संचालन महक नामदेव द्वारा,आर्ट क्राफ्ट एवं ब्यूटीशियन गतिविधियों का संचालन सुनीता बर्मन द्वारा किया गया।

  करियर काउंसलिंग के साप्ताहिक सत्रों का आयोजन किया गया। करियर काउंसलिंग के सत्र में डॉ विकास जैन आकांक्षी नीति आयोग ब्लॉक बाजार द्वारा बताया कि सफलता को आप कोई शॉर्टकट नहीं होता मेहनत और सही दिशा में प्रयास ही सफलता की कुंजी है उन्होंने विभिन्न करियर विकल्पों जैसी इंजीनियरिंग, मैकेनिकल मैनेजमेंट, सिविल सर्विसेज, डिजाइनिंग और उद्यमिता के बारे में जानकारी दी।

  शासकीय पॉलिटेक्निक से आए प्राध्यापक  प्रशांत तिवारी भौतिक शास्त्र विभाग, नरेंद्र मेहरा मैकेनिकल विभाग, सचिन वासनिक सिविल विभाग, रोहित कुर्मी कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा विद्यार्थियों कोAI एवं तकनीकी शिक्षा के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया ।

 रोजगार पर करियर काउंसलिंग का आयोजन रोजगार कार्यालय डिंडोरी से आए विषय विशेषज्ञ गगन शुक्ला ,प्रेमचंद परस्ते ,गौरी शंकर परस्ते एवं दीपांशु दुबे के द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। 

डॉ रेनू पाठक, तकनीकी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि कार्य के विभिन्न घटकों की जानकारी दी गई एवं कृषि के क्षेत्र में अवसर एवं करियर के संबंध में परामर्श प्रदान किया।

 चंद्रशेखर सिंह परियोजना अधिकारी जिला पंचायत जिला डिंडोरी के द्वारा कैरियर निर्माण में गणित की उपयोगिता पर चर्चा की गई ।डॉक्टर गीता सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एग्रीकल्चर के क्षेत्र में भविष्य की संभावना विषय पर मार्गदर्शन दिया गया।स्वीटी बोस  शिक्षक जिला प्रशिक्षण संस्थान डिंडोरी द्वारा शिक्षा के महत्व एवं विभिन्न विषयों के क्षेत्र में कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से आए छात्र रोहित सुमन( B.Sc. 4 th year) एवं छात्र सूर्यभान सिंह राजपूत (B.Sc. 4 th year ) ने विद्यार्थियों को CUET,ICAR , PAT आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में उपयोगी जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की गई।

 ओजस यूथ क्लब के सफलता पूर्ण संचालन में संस्था की प्रभारी प्राचार्य सुनीता नामदेव शिक्षिका लक्ष्मी सैयाम ,शिक्षक मोहम्मद शकील मंसूरी ,शिक्षिका माया धुर्वे , अभिलाषा साहू एवं शिक्षक दिनेश नीरिया एवं ओजस यूथ क्लब प्रभारी सोनाली पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।