यातायात पुलिस ने किया निशुल्क हेलमेट वितरण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

यातायात पुलिस ने किया निशुल्क हेलमेट वितरण

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 1 फरवरी,जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन एवं समाज सेवियों के विशेष सहयोग से रविवार को स्थानीय बस स्टैंड रानी अवंती बाई चौराहे पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के द्वारा जरूरतमंद वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किए गए।

जिसका उद्देश्य वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की जागरूकता लाना रहा और उनके जीवन की सुरक्षा प्रदान करना। 

पुलिस अधीक्षक ने ऐसे वाहन चालकों को वितरण किया जिनके पास लाइसेंस,गाड़ी का इंश्योरेंस,जो कोई सर्विसमैन ना हो, जो हेलमेट लेने में आसमर्थ व्यक्तियों को ही हेलमेट दिए गए। वाहन चालकों से अधिकारियों ने चर्चा की और कहा कि आपको हेलमेट मिल जाने के बाद भी,चेकिंग के दौरान आप हेलमेट नहीं लगाई पाए गए ,तो और ज्यादा चालान किया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ने सभी चालकों को हेलमेट वितरण  करते हुए कहा कि बिना हेलमेट के कोई भी वाहन नहीं चलाएंगे।

हेलमेट हमको जीवन देने में सहयोग देता है।

कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने चालकों को हेलमेट वितरण करते हुए कहा कि। यातायात के नियमों का पालन करें ताकि आपका , एवं आपके परिवार का जीवन सुरक्षित रह सके ।

और कलेक्टर ने कहा कि 1 फरवरी 2026 से किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा फिर भी पेट्रोल पंप के द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

हेलमेट वितरण के दौरान यमराज का भेष धारण किए व्यक्ति प्रकाश राव के द्वारा बार-बार कहा जा रहा था कि आप लोग सभी हेलमेट पहनकर चलें और अपने भाई-बहन को भी सलाह दें। 

ताकि जिले में हो रही दुर्घटनाओं से जीवन को बचाया जा सके। 

 रमेश राज्यपाल समाजसेवी और अमजद खान समाज सेवी, मनोज वर्मा होंडा एजेंसी मोटर समनापुर ने भी  हेलमेट वितरण कर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की है।

पत्रकार समय जगत के  राकेश मिश्रा ब्यूरो को भी हेलमेट देकर हमेशा लगाने की सलाह दी गई।

 प्रकाश राव की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट के महत्व को नाटक के माध्यम से संदेश दिया।

हेलमेट वितरण के दौरान एसडीम सुश्री भारती मरावी, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, 

यातायात थाना प्रभारी सुभाष उइके जनसंपर्क अधिकारी पत्रकारगढ़  सूबेदार अभिनव राय, ASI रामस्वरूप विश्वकर्मा, खूब सिंह ठाकुर,आरक्षक राजन लोधी धनपाल डोंगरे, भूपेंद्र दुलारे रवि मरावी, कमलेश अहिरवार, आरपी कुशवाहा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।