ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 फरवरी,डिंडोरी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक का जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्यो ने बहिष्कार किया है और चल रही बैठक से उठकर भाग गए जनपद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनपद सीईओ मनमानी करते हैं।
आपको बता दें कि बैठक में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी मौजूद रहे और इस मामले में विधायक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये सब कांग्रेसी है जो बैठक से उठकर भाग गए हैं। और ये जनपद सदस्य क्षेत्र में वसूली करते है और हमारी सरकार को बदनाम कर रहे है।

