डिण्डोरी के होनहारों का कमाल: 10वीं में 9 वां और 12वीं में 8वां स्थान, प्रदेश में चमका जिले का नाम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिण्डोरी के होनहारों का कमाल: 10वीं में 9 वां और 12वीं में 8वां स्थान, प्रदेश में चमका जिले का नाम


 आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 15 अप्रैल, माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में डिण्डोरी जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।

कक्षा 10वीं में कुमारी मालती पराशर, पिता दशरथ सिंह पराशर, शासकीय सांदीपनि हाई स्कूल खुड़िया (ब्लॉक समनापुर) की छात्रा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 9 वां स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा 12वीं में ध्रुव कुमार साहू, पिता संदीप साहू, शासकीय पीएमश्री उ.मा.वि. गाड़ासरई (डिण्डोरी) के छात्र ने 8वां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले इन विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों और गांवों में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने विद्यार्थियों का स्वागत कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दोनों होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डिण्डोरी जिले के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के दम पर ग्रामीण अंचल के छात्र भी प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।