थाने की चौखट के पास अवैध शराब का बाजार, शाहपुर में कानून व्यवस्था पर गहराता संकट - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

थाने की चौखट के पास अवैध शराब का बाजार, शाहपुर में कानून व्यवस्था पर गहराता संकट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 15 अप्रैल, जिले के शाहपुर कस्बे में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर स्थित इस क्षेत्र में हालात इतने चिंताजनक हो चुके हैं कि थाना परिसर के आसपास ही खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के गली-मोहल्लों, ढाबों और छोटी दुकानों में दिनदहाड़े “कटिंग” शराब बेची जा रही है। मंडला, जबलपुर, शहडोल, उमरिया और छत्तीसगढ़ से लाई गई विभिन्न ब्रांडों की शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। स्थिति यह दर्शाती है कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों को अब किसी प्रकार की कार्रवाई का भय नहीं रह गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। खुलेआम हो रही इस बिक्री से क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और खासकर युवा पीढ़ी तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रही है।

इस पूरे मामले ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। थाना क्षेत्र के भीतर ही इस तरह का अवैध कारोबार कैसे संचालित हो रहा है, क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। लगातार बढ़ते इस अवैध धंधे पर आखिर कब तक नियंत्रण पाया जाएगा, यह भी एक बड़ा सवाल बन गया है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।