3 साल से अधूरा स्कूल भवन, निर्माण राशि गबन के आरोप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

3 साल से अधूरा स्कूल भवन, निर्माण राशि गबन के आरोप

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 24 अप्रैल जिले के बघाड मॉल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगुड़ा के पोषक गांव बघाड में एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। अप्रैल 2023 में स्वीकृत यह भवन आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों और छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय भवन निर्माण के लिए लगभग 10 लाख 79 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस निर्माण कार्य को शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से कराया जाना था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका।

इस मामले में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक संजू परस्ते द्वारा उनसे शील-साइन कराकर पूरी राशि निकाल ली गई। आरोप यह भी है कि राशि निकालने के बाद संबंधित शिक्षक ने अपना तबादला दूसरे स्कूल में करवा लिया, जिससे निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया।इधर, यह गांव क्षेत्र के विकास के लिए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा गोद लिया गया है, इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की यह स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन पहले से ही जर्जर हालत में है और नया भवन अधूरा पड़ा है। ऐसे में बारिश शुरू होने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।

मामले को लेकर जब कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन और दो अन्य लोगों की समिति बनाई है।जांच प्रतिवेदन हमारे संज्ञान में आया है। उसके आधार पर यह प्रथम दृष्टया तो प्रमाणित होता है कि राशि का सदुपयोग नहीं हुआ तो हम सिविल सेवा आचरण नियमों के अंतर्गत इसमें आगामी कार्रवाई करेंगे।"

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और कब तक छात्रों को सुरक्षित भवन उपलब्ध हो पाता है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।