जिले में प्रशासनिक फेरबदल: रामबाबू देवांगन को एसडीएम का प्रभार, अक्षय डिगरसे को मिली बजाग की जिम्मेदारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले में प्रशासनिक फेरबदल: रामबाबू देवांगन को एसडीएम का प्रभार, अक्षय डिगरसे को मिली बजाग की जिम्मेदारी


 आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 1 अप्रैल, जिले में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के तहत बजाग के एसडीएम रामबाबू देवांगन को अब डिंडौरी एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। 

वहीं, डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे को बजाग एसडीएम की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रशासन को नई गति देना और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। नए अधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे और आमजन की समस्याओं के समाधान में तेजी लाएंगे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।