राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 अप्रैल, जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हाई स्कूल परीक्षा में ओम ठाकुर ने 500 में से 453,90% अंकों के साथ तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में मीना तंतवाय ने 500 में से 367,73% अंकों के साथ शानदार सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है।
इन दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों, मित्रों एवं शिक्षकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।
विद्यालय परिवार ने भी इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का यह परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
ओम ठाकुर ग्राम पलकी के निवासी हैं, इनके पिता खुमान सिंह ठाकुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मुड़िया खुर्द में शिक्षक एवं माता श्रीमती सुषमा ठाकुर अतिथि शिक्षक के पद पदस्थ हैं और मीना तंतवाय ग्राम शाहपुर निवासी हैं, इनके पिता राजेंद्र तंतवाय जो की एक पत्रकार हैं, और माता श्रीमती बबली तंतुवाय ग्रहणी है, इन दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की कुंजी रही।
इनकी सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि संकल्प मजबूत हो, तो सफलता निश्चित है।

