शिक्षक साथियों ने पेश की मानवता की मिसाल, दिवंगत शिक्षक के परिवार को दी आर्थिक सहायता - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिक्षक साथियों ने पेश की मानवता की मिसाल, दिवंगत शिक्षक के परिवार को दी आर्थिक सहायता

विक्रमपुर संकुल के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता


राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 मई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर में पदस्थ रहे स्वर्गीय श्री सुंदर सिंह परस्ते के आकस्मिक निधन से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन के बाद संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर अंतर्गत आने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकजुट होकर मानवता और सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की।

स्वर्गीय श्री परस्ते की आत्मशांति एवं 13वीं दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के माध्यम से शिक्षकों द्वारा सहयोग राशि एकत्रित कर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी परस्ते, निवासी ग्राम जरवा टोला घुसिया माल को ₹21,200 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

शिक्षक साथियों ने दिवंगत शिक्षक के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षक परिवार उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों ने स्वर्गीय सुंदर सिंह परस्ते को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य आर.एस. सैयाम सहित अरुण राय, इकलाक हुसैन, बाल सिंह धुर्वे, जोसेफ धुर्वे, कोमल कुंजाम, अवध सिंह करवेती, देवी सिंह मार्को, प्रताप सिंह मार्को, गुरुशरण नागेश, संगीता मरावी, मनीष बिसेन, रामफल साहू, दुर्गेश मार्को, भूपेंद्र मार्को, पूजा प्रजापति, संपत्तिया मरावी, दया परस्ते, सरोज पट्टा, प्रियंका नेताम, मोहन कुंजाम, नारायण पट्टा, सुरेश प्रसाद धुर्वे, रामकुमार चक्रवर्ती, मानिक प्रजापति, गोपाल धुर्वे, नवल मार्को, कपूर सोनवानी, कृपाल दास, सुचिता मरावी, ओमवती, महेंद्र सिंह धुर्वे, अनीता मार्को, महेंद्र परस्ते एवं प्रेम कुशराम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।