घाट निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप: राज्य पर्यटन विकास निगम की टीम ने किया निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

घाट निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप: राज्य पर्यटन विकास निगम की टीम ने किया निरीक्षण

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 13 मई,प्राप्त शिकायतों के आधार पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्माणाधीन मां नर्मदा के दक्षिण तट पर ब्रिज के दोनों ओर लगभग 200 मीटर लंबाई में बनाए जा रहे घाट निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा राज्य स्तरीय टीम से निरीक्षण कराया गया। कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में पत्र लिखे जाने के उपरांत निगम की टीम ने 30 अप्रैल 2026 को स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जांच की गई। जिसमें राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने अपने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि घाट निर्माण कार्य शासन द्वारा स्वीकृत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) दिनांक 26 नवंबर 2025 के अनुरूप किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल की परिस्थितियों के अनुसार वास्तुविद द्वारा प्रदत्त डिजाइन ड्राइंग एवं चयनित स्थल के अनुरूप निर्माण कार्य पाया गया।

        प्रतिवेदन में यह भी बताया गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुसार है तथा कार्य गुणवत्तापूर्वक कराया जा रहा है। निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री एवं कांक्रीट के क्यूब टेस्ट भी प्रयोगशाला में कराए गए, जिनकी रिपोर्ट मानक अनुरूप एवं उपयुक्त पाई गई। संबंधित परीक्षण रिपोर्ट भी कलेक्टर को प्रेषित की गई है। परिक्रमावासी एवं श्रद्धालुं की सुविधा के लिए सुविधात्मक रूप से घाट निर्माण करने के निर्देश पर्यटन विभाग की निर्माण एजेंसी को दिए गए। 

      राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन से स्पष्ट हुआ है कि घाट निर्माण कार्य स्वीकृत मानकों एवं तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जा रहा है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।