आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 23 जून,आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र शाहपुर में पदस्थ वनरक्षक मनोज दुबे जो कि वर्तमान में वन परिक्षेत्र शाहपुर में क्लर्क का कार्य कर रहे हैं, उन पर गंभीर वित्तीय आरोप लग रहे हैं, शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के अनुसार वनरक्षक मनोज दुबे के द्वारा सत्र 2021-22 में शासन से प्राप्त वन श्रमिक मद में भारी भरकम भ्रष्टाचार करते हुए, वन परिक्षेत्र शाहपुर के सामने चाय की टपरी लगाने वाले व्यक्ति के लड़के सुमित बर्मन के नाम पर लाखों रुपए की हेरा फेरी करते हुए, शासन को बैठे बिठाये चूना लगाया गया है!
गौरतलब है की जिस लड़के के नाम पर वन श्रमिक मद की राशि का लेनदेन किया गया है, उस दौरान वह लड़का नाबालिक था, फिर एक नाबालिक कैसे वन श्रमिक का कार्य कर सकता है यहां अपने आप में कई सवाल खड़े होते हैं!
अपने नाम की गोपनीयता बनाये रखने की शर्त पर वन परीक्षेत्र शाहपुर के ही कुछ कर्मचारियों के द्वारा बतलाया गया, कि वनरक्षक से बाबू बने मनोज दुबे के द्वारा कार्य किसी बीट का और बिल वाउचरों में किसी अन्य बीट के प्रभारी से हस्ताक्षर कराया जाता है, ताकि बिल वाउचरों की धांधली उजागर ना हो सके!
शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर इन पूरे मामलों की उच्च स्तरीय जांच की जाए तो और भी कई मामले उजागर हो सकते हैं, खबर प्रकासन के बाद अब देखना और भी दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में सामान्य वन मंडल अधिकारी डिंडोरी क्या कार्यवाही करते हैं?

