जिला मुख्यालय में पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला मुख्यालय में पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 22 जून, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग में पदस्थ कर्मचारी अभिषेक बंसल की पदस्थापना को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उनकी प्रथम नियुक्ति जनपद पंचायत शाहपुरा में हुई थी, लेकिन इसके बावजूद वे लंबे समय से जिला मुख्यालय में पदस्थ हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित कर्मचारी द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के समक्ष अपनी पदस्थापना को लेकर भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की जा रही है। साथ ही शासन के नियमों एवं विभागीय निर्देशों की अनदेखी किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि संबंधित कर्मचारी की नियुक्ति, पदस्थापना एवं जिला मुख्यालय में कार्य करने के आधार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि उनकी वर्तमान पदस्थापना सक्षम प्राधिकारी के विधिवत आदेश के अनुरूप है, तो संबंधित आदेश सार्वजनिक किए जाएं ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। समाचार प्रकाशित किए जाने तक संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रशासनिक मामलों के जानकारों का मानना है कि यदि किसी कर्मचारी की पदस्थापना नियमों के विपरीत पाई जाती है, तो विभाग आवश्यक कार्रवाई कर सकता है। हालांकि इस मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और विभागीय अभिलेखों के परीक्षण के बाद ही सामने आएगा। हालांकि जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक की है आप देखना होगा कि आखिर संबंधित अधिकारी के ऊपर कारवाई क्या होते हैं।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।