ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 1 जून,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 2 जून 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को ज्ञापन सौंपते हुए शासन से शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से नियमितीकरण, वेतन विसंगति सुधार, एनपीएस, डीए, सामान्य कार्य सामान्य वेतन, नौकरी सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती ने बताया कि यदि शासन स्तर पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो 2 जून 2026 से जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि
हड़ताल के दौरान प्रभावित होने वाली स्वास्थ्य सेवाएँ।
हड़ताल का असर विशेष रूप से टीकाकरण, प्रसूति सेवाएं, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, मरीज की जांच, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है असर, गर्मी के मौसम में डायरिया, वायरल फीवर, लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से संबंधित सेवाएं प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नेहा सिहारें जिला कोषाध्यक्ष, उपेन्द्र पारासर, जफर खान जिला उपाध्यक्ष, राजेश मरावी जिला संयोजक, संतोष बर्मन जिला सचिव, कमल ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, गिरीश डेहरिया जिला सह मीडिया प्रभारी अंजना धुर्वे जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रूपा नामदेव जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुशील नामदेव, आनंद मोहरे, अंकित चौरसिया, विजय, अनिल साहू, विशाल नामदेव, डॉ अंकित अलावे, विक्की जमरा एवं अन्य उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

