करंजिया विवाद पहुंचा एसपी कार्यालय, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

करंजिया विवाद पहुंचा एसपी कार्यालय, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 21 जुलाई,जिले के करंजिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया है। घटना से असंतुष्ट एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक आशीष खरे को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, करंजिया थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। घटना के बाद शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि मामले में अब तक निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते वे जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।

शिकायतकर्ताओं ने अपने आवेदन में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।