आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 9 अगस्त, जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 10 अगस्त 2026, सोमवार को जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर (शिक्षा) कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार डिंडौरी जिले में अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में 10 अगस्त को अवकाश रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन ने यह निर्णय जिले में लगातार बिगड़ रहे मौसम और अत्यधिक बारिश के चलते विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली संभावित परेशानी एवं सुरक्षा संबंधी जोखिम को ध्यान में रखते हुए लिया है।

