रानी अवंतीबाई जयंती पर बालपुर से डिंडोरी तक निकलेगी भव्य बाइक रैली - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रानी अवंतीबाई जयंती पर बालपुर से डिंडोरी तक निकलेगी भव्य बाइक रैली

लोधी समाज की बैठक में तीन अहम प्रस्ताव पारित, जन्मजयंती के बाद होगा वृक्षारोपण

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 10 अगस्त, वीरांगना शहीद रानी अवंतीबाई के प्रसिद्ध बलिदान स्थल बालपुर/शाहपुर में रविवार 9 अगस्त 2026 को जिला लोधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला लोधी समाज के अध्यक्ष डोलेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में दोपहर करीब 1 बजे हुई बैठक में आगामी वीरांगना रानी अवंतीबाई की जन्मजयंती को लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई की जन्मजयंती का मुख्य आयोजन उनके बलिदान स्थल बालपुर में किया जाएगा। जन्मजयंती कार्यक्रम के उपरांत बालपुर से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो डिंडोरी नगर पहुंचकर रानी अवंतीबाई चौराहे तक जाएगी। बाइक रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में बालपुर स्थित शहीद स्थल पर जन्मजयंती कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। समाज के सदस्यों ने आयोजन को व्यापक रूप देने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके साथ ही आगामी बैठक में जिला लोधी महासभा की कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद समाज के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूती देने की दिशा में काम किए जाने की बात कही गई।

बैठक में विजय सिंह ठाकुर, संत कुमार ठाकुर, सुरेंद्र सिंह मेहंदेले, रघुवीर सिंह ठाकुर, दशरथ सिंह ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर (गुलजार), सरवन कुमार ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, तीरथ सिंह ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, ठाकुर सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर (राजा), मलखान सिंह ठाकुर, तेज सिंह ठाकुर, विनीत सिंह ठाकुर, शंकर सिंह ठाकुर, पीयूष ठाकुर, जागेश्वर सिंह ठाकुर, गुमान सिंह ठाकुर, रोहन सिंह ठाकुर और गणेश ठाकुर सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी जन्मजयंती कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय तरीके से आयोजित करने तथा समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।