अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी का ऐलान, डिंडौरी में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश,बैंक और कोषालय रहेंगे खुले - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी का ऐलान, डिंडौरी में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश,बैंक और कोषालय रहेंगे खुले

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 24 सितम्बर,मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने डिंडौरी जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

           जारी आदेश के अनुसार 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों पर लागू होगा।

            आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा। स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डिंडौरी द्वारा जारी किया गया है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।