मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को मिले अनुकंपा नियुक्ति आदेश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को मिले अनुकंपा नियुक्ति आदेश

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 8 अगस्त,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को शासन के नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया का त्वरित निराकरण किया गया। ग्राम सिधौली, मोहगांव, विकासखंड अमरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए।

      कार्यक्रम में  राकेश कुमार परस्ते, कुमारी मुक्ता धुर्वे, कुमारी अनन्या राय एवं  अभिषेक संत को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। वहीं  भुकनू सिंह परस्ते, श्रीमती निर्मला वाई भारतीय,  बालकेश चंदरनिया,  दमोदर देव धुर्वे,  भूपेन्द्र कुमार परस्ते, रेवाराम धुर्वे, श्रीमती सरोजनी गायकवाड,  अंशुल कछवाहा,  सोमनाथ बरमैया एवं  रितिक बावरिया को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरित किए गए।

      अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर सभी लाभांवित अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  रूद्रेश परस्ते एवं भाजपा जिला अध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम ने अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जनजातीय कार्य विभाग की सराहना की।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।