आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 5 अगस्त,डिंडौरी विकासखंड के दुहनिया स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम शाला में 50 छात्राओं का नामांकन है और सभी छात्राएं नियमित रूप से आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी खेल मैदान का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
आश्रम परिसर में जो खेल मैदान है वो ऊबड़खाबड़ होने के कारण छात्राओं को खेलकूद गतिविधियां करते समय चोट लगने का खतरा बना रहता हैं। खेलकूद की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं की शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। जबकि शासन की ओर से छात्रावास एवं आश्रम शालाओं में शिक्षा के साथ-साथ खेल और स्वास्थ्य पर भी विशेष जोर दिया जाता है।
आश्रम में नियुक्त कर्मचारियों और अधीक्षिका ने बताया कि इस कि शिकायत उच्च अधिकारियों को कई बार की गई है पर आज तक इस का समाधान आज तक नही हुआ।उनका कहना है कि
जब आश्रम में 50 छात्राएं निवास कर रही हैं तो उनके लिए सुरक्षित और व्यवस्थित खेल मैदान की व्यवस्था होना जरूरी है। खेल मैदान के अभाव में छात्राओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
आश्रम में नियुक्त कर्मचारियों और अधीक्षिका ने प्रशासन से मांग की है कि आश्रम परिसर में शीघ्र खेल मैदान विकसित कराया जाए, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ खेल सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।

