बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पटवारियों को अंतिम मौका, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पटवारियों को अंतिम मौका, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 सितम्बर,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार अपर कलेक्टर  जेपी यादव ने जिले के तहसील डिण्डौरी, शहपुरा एवं बजाग में पदस्थ पटवारियों को अपने निर्धारित शासकीय कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के संबंध में अंतिम सूचना जारी की गई है। संबंधित पटवारियों को पूर्व में भी निर्धारित शासकीय कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।

    जारी सूचना में उल्लेख किया गया है कि पटवारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण शासकीय कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। अनुपस्थिति के संबंध में यदि किसी पटवारी के पास वैध कारण अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत अवकाश है, तो उसका अभिलेखीय प्रमाण सहित प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा। संबंधित पटवारियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे 08 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से अपने निर्धारित मुख्यालय/कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर प्रभारी अधिकारी, भू-संसाधन प्रबंधन, जिला डिण्डौरी के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराएं तथा अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें।

      निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित नहीं होने अथवा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित पटवारी के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 तथा अन्य लागू नियमों के अंतर्गत नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

     

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।