लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लीलाधर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से गूंजा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 4 सितम्बर,माँ विंध्यवासिनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती रुचि पाण्डेय, सचिव अतुल पाठक, सदस्य नन्हे सिंह धुर्वे एवं स्टाफ द्वारा राधा-कृष्ण पूजन-अर्चन से किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।

बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र ऋषि ठाकुर ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया।

समापन पर श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डाला गया तथा वीडियो क्लिप दिखाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।