झनकी में कानून को खुली चुनौती! चौकी प्रभारी पर हमला, छह नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर केस - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

झनकी में कानून को खुली चुनौती! चौकी प्रभारी पर हमला, छह नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर केस

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 27 अक्टूबर,डिंडौरी के झनकी गांव में बीते दिनों हिट एंड रन की घटना की खबर पाकर पहुंचे गोपालपुर चौकी प्रभारी के साथ गुस्साए लोगों ने न सिर्फ वर्दी फाड़ दी बल्कि उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा,  जैसे तैसे चौकी प्रभारी ने भागकर अपनी जान बचाई। झनकी में दुर्घटना की सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

 आपको बता दें कि गोपालपुर चौकी के ग्राम झनकी में शुक्रवार की देर शाम साप्ताहिक बाजार के दौरान हिट एंड रन का मामला सामने आने के बाद भीड़ ने कार में आग न लगाने की समझाइश देने पहुंचे चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ने के साथ दौड़ाकर पीटने की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना में चौकी प्रभारी को गम्भीर चोटें भी आई हैं जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है। चौकी प्रभारी की शिकायत पर करंजिया थाना में छह नामजद सहित 15-20 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है वहीं घटना के बाद कार मालिक का परिवार दहशत की वजह से रात भर घर से गायब रहा अभी भी वाहन मालिक संतोष साहू का पूरा परिवार दहशत में है।

वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि वाहन की चाबी जबरन सुरजीत ले गया था। संबंधित युवक उनके यहां ट्रैक्टर चलाता है। 

 एसडीओपी विवेक गौतम ने बताया कि घटना में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने के साथ चौकी प्रभारी की शिकायत में छह नामजद और 15-20 अज्ञात पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है इस मामले में पहचान कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।