शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फंदे पर मिला शव - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फंदे पर मिला शव

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 5 अक्टूबर, शहपुरा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू पुरुषोत्तम सिंह परस्ते ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उनका शव लोकसेवा केंद्र के पास स्थित सरकारी आवास के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम सिंह परस्ते (54) तहसील कार्यालय शहपुरा में पदस्थ थे और ग्राम बरबसपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। सोमवार को उनके सरकारी आवास के कमरे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आने की संभावना है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।