वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 5 अक्टूबर,वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को डिंडोरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, नगर अध्यक्ष सुनीता सारस सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपने अदम्य साहस और वीरता से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।