संकल्प वृक्ष हेतु वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी समाधि स्थल से मिट्टी का संग्रहण किया गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

संकल्प वृक्ष हेतु वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी समाधि स्थल से मिट्टी का संग्रहण किया गया

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 5 अक्टूबर,संकल्प वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के समाधि स्थल से पवित्र मिट्टी का विधिवत संग्रहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार  ब्रजभान सिंह मारको द्वारा समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात वीरभूमि से संकल्प वृक्ष के लिए मिट्टी का संग्रहण एनसीसी कैडेट्स द्वारा मिट्टी खोदकर किया गया तथा उसे सुरक्षित रूप से पैकेट में पैक किया गया। कैडेट्स द्वारा मिट्टी का पैकेट मुख्य अतिथि को सौंपा गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि  ब्रजभान सिंह मारको एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अल्का विश्वकर्मा द्वारा संग्रहित मिट्टी का पैकेट 4 एमपी सीटीआर यूनिट से आए नायब सूबेदार  गणेश गिते को विधिवत हस्तांतरित किया गया।


कार्यक्रम में श्रीमती अल्का विश्वकर्मा, प्राचार्या पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय,  केवल सिंह परस्ते, थाना प्रभारी,  गोहरा सिंह मरावी, सरपंच पति बालपुर,  मनोहर सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री लोधी-लोधा समाज,  राज कुमार साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष,  नारायण प्रसाद झारिया, रोजगार सहायक तथा ग्रामवासी कपूर बंजारा, सोन सिंह परस्ते, राम कुमार मरावी, साहब सिंह बंजारा, राज कुमार अर्जुनवार, महेश यादव, रोहित आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की एनसीसी प्रभारी चीफ ऑफिसर अनुपमा पी. सुंदरम एवं विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के एनसीसी प्रभारी  तेवाराम धोर्वे एवं विद्यालय के कैडेट्स भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृति को नमन करते हुए युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया,उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश के 55 जिलों की पवित्र माटी के माध्यम से भोपाल शौर्य स्मारक में 55 पेड़ों का रोपण आगामी समय में किया जाएगा


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।