मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

राष्ट्रीय एकता दिवस, स्वामित्व योजना एवं निर्माण कार्यों की भी की समीक्षा 

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 30 अक्टूबर, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में 1 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं शासकीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

   कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं एसएसजी से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर संतुष्टिपूर्ण ढंग से बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टंट्या मामा योजना, एनआरएलएम, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग एवं खाद्य विभाग के अंतर्गत चल रहे सत्यापन कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

        कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 से कम रजिस्ट्रियां पूर्ण करने वाले तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नामांतरण एवं बटवारा से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई।

       कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिव्यांशु चौधरी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन एवं अन्य निर्माणाधीन तथा पूर्ण हो चुके भवनों की विकासखंडवार जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं स्थिति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

      बैठक में जिला पंचायत सीईओ  दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर  अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।