आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 नवम्बर,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के प्रावधानों के तहत जिला डिंडौरी के सात कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए गए सात कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-06 के अंतर्गत वेतनमान 25,300 से 80,500 रुपये में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नत कर्मचारियों में जितेन्द्र तेकाम, श्रीमती सुनीता धुर्वे, राजेश कुमार सोनी, प्रमोद कुमार रेकवार, श्रीमती संगीता दुबे, सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं सुखदेव सिंह मरकाम शामिल हैं।
पदोन्नति के साथ कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना भी निर्धारित की गई है। इनमें कुछ कर्मचारियों को कार्यालय कलेक्टर डिंडौरी, कुछ को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुरा तथा अन्य को तहसील कार्यालय डिंडौरी में पदस्थ किया गया है।
आदेश में उल्लेखित है कि पदोन्नत कर्मचारियों की पदोन्नति मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 1961 के अंतर्गत दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए होगी।
इस आदेश से जिला प्रशासन में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्राप्त होगा तथा उन्हें नवीन दायित्वों के निर्वहन का अवसर मिलेगा।

