निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित

विद्यालय से अनुपस्थित रहने, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं करने सहित मिलीं कई अनियमितताएं


आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 2 नवम्बर, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला चौरामाल, विकासखंड डिंडौरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं। विद्यालय में दर्ज 35 विद्यार्थियों में से मात्र 20 विद्यार्थी उपस्थित मिले। साथ ही विद्यार्थियों को शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी नहीं किया गया था।

      निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक  कमल सिंह मरावी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं तथा शराब के नशे में भी विद्यालय पहुंचते हैं। निरीक्षण के समय भी संबंधित शिक्षक विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय संचालन में लापरवाही एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग द्वारा संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

     कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत  कमल सिंह मरावी, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला चौरामाल, विकासखंड डिंडौरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय डिंडौरी निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।