मटियारी जंगल में दिव्यांग का अधजला शव मिलने से सनसनी, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मटियारी जंगल में दिव्यांग का अधजला शव मिलने से सनसनी,

सड़क से 50 मीटर अंदर मिला शव, सिर बुरी तरह जला होने से पहचान मुश्किल; डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा


आई विटनेस न्यूज 24
, सोमवार 2 नवम्बर,मेहदवानी थाना क्षेत्र के मटियारी जंगल में सोमवार को एक दिव्यांग का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क से करीब 50 मीटर अंदर जंगल में पड़ा था। सिर बुरी तरह जला होने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के पैर में रस्सी बंधी होने की जानकारी सामने आई है। शव की स्थिति और पैर में रस्सी बंधे होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मेहदवानी थाना प्रभारी बसंत गौलिया के अनुसार, थाना मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर मटियारी जंगल में सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जमीन में पड़ा शव काफी हद तक जला हुआ था। शरीर पर भी बहुत कम कपड़े शेष बचे थे, जबकि सिर बुरी तरह झुलसा हुआ था। इसके चलते मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और संभावित पहचान के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया है। मुखबिरों को सक्रिय कर आसपास के गांवों और क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक जंगल तक कैसे पहुंचा, उसके पैर में रस्सी किसने और किन परिस्थितियों में बांधी तथा शव को जलाने के पीछे क्या वजह रही।
फिलहाल मृतक की पहचान, मौत का वास्तविक कारण और शव जलाने की परिस्थितियां रहस्य बनी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही कई अहम सवालों से पर्दा उठने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।