डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश में शराब की नई दुकानें खाेले जाने के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुई, तो गृहमंत्री ने कहा दिया कि यह मेरा सिर्फ सुझाव था। इस बीच में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस बात का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा - थोड़े से राजस्व के लालच और माफिया का दबाव शराब बंदी नहीं होने देता।
शराब की नई दुकानें खोलने , शराब की ऑन लाइन बिक्री के प्रस्तावों की चर्चा के बाद सुर्खियों में आई शिवराज सरकार से शराब बन्दी की मांग कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक फिर घेरा है । उमा भारती ने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा ट्विटर पर किया है । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शराब बंदी की अपनी योजना को अमलीजामा पहनना शुरू कर दिया है जो कहीं न कहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए चुनौती बनेगा । वे 8 मार्च महिला दिवस पर इसकी शुरुआत करने वाली हैं । उमा भारती ने अपने ट्विटर पर लिखा - नशा मुक्ति अभियान के लिये मुझे मेरी सहयोगी मिल गई है । खुशबू नाम की यह युवती मध्यप्रदेश की है तथा वह उत्तराखंड में मेरे गंगा प्रवास में शामिल होने आई थी । मैंने उसमें निष्ठा और साहस दोनों देखे तभी उसी समय उसका नाम गंगा भ हो गया था ।
उमा भारती ने आगे दूसरे ट्वीट में लिखा मैंने गंगा को 8 मार्च को महिला दिवस पर शराब एवं नशामुक्ति अभियान प्रारंभ करने की तैयारी करने के लिये कहा है । आगे का विवरण वह स्वयं आप सबको पांच दिन बाद बतायेंगी । उमा भारती के इस एलान से शिवराज सिंह चौहान की चिंता बढ़ना लाजमी है गौरतलब है कि अपनी आय बढ़ाने के लिये शिवराज सरकार जल्दी ही नई शराब नीति लाने की तैयारी कर रही है । अब देखना होगा कि उमा का अभियान शिव की शराब नीति को कितना प्रभावित करता है ।
