संतोषी साहू का कहना है कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन म.प्र. के डिण्डौरी जिला के जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की कमान मुझे सौंपी गई। मुझ से जो अपेक्षा कि गई हैं उसे मैं सभी को साथ लेकर और दलगत राजनीति से हटकर समाज को आगे बढ़ाने में निरंतर महात्वपूर्ण कार्य का निर्वहन करती रहूंगी। वरिष्ठ जनों का हृदय से आभार जो मुझे इतने महत्वपूर्ण पद के योग समझा।
डिण्डौरी : आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन (मध्यप्रदेश) ने महिला प्रकोष्ठ प्रभारी की कमान सौंपी है। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू, प्रदेश महामंत्री संजय साहू और जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू ने महासंगठन की नीतियों के अनुसार काम करने का जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सहित तमाम जिला पदाधिकारियों ने संतोषी को शुभकामनाएं दीं और तेली-साहू समाज के नागरिकों सहित जिलेभर की महिलाओं के उन्मूलन के लिए कार्य करने की उम्मीद जताई। बता दें कि वर्तमान में महिला कांग्रेस प्रमुख होते हुए संतोषी तत्परता से जिले के नागरिकों की भलाई के लिए अगुवाई करती हैं। मूलत: गाड़ासरई निवासी संतोषी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्यकाल निभा रही हैं।
