सर्वे में बड़ा खुलासा: देश का हर चौथा व्‍यक्ति हो चुका है कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव मरीजों की असल संख्‍या हो सकती है… - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सर्वे में बड़ा खुलासा: देश का हर चौथा व्‍यक्ति हो चुका है कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव मरीजों की असल संख्‍या हो सकती है…

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,कोरोना वायरस की खात्‍मे की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है। टीकाकरण अभियान जोरो पर है अबतक कई लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। लेकिन इस बीच जो सरकारी आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक कोरोना की चपेट में अभी भी 1.08 करोड़ लोग हैं। लेकिन जो सच है वो इन सरकारी आंकड़ों से बहुत अलग और बहुत दूर है। सरकारी एजेंसी की तरफ से कराए गए सीरो सर्वे के आंकड़ें बताते हैं कि देश में कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या सरकारी आंकड़े से कहीं बहुत ज्यादा 30 करोड़ हो सकती है। इसके मुताबिक देश का हर चौथा व्यक्ति इस महामारी की चपेट में आ चुका है।

सर्वेक्षण से जुडे़ एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि दुनिया भर में अमेरिका अभी भी नंबर 1 है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा (2.70 करोड़) है। इसके बाद नंबर आता है भारत का। सर्वे के ये परिणाम तब सामने आए है जबकि पिछले हफ्ते एक निजी संस्था की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण की तुलना में यह सर्वेक्षण बहुत सख्त मानकों के आधार पर किया गया है। आईसीएमआर ने ये सर्वे कराया है। गुरुवार यानी कि आज इसके आधिकारिक परिणाम जारी किए जाएंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।