डिण्डौरी / बजाग : आईविटनेस न्यूज़ 24,- मौनी बाबा क्रिकेट क्लब बजाग के तत्वाधान में आयोजित विधायक कप लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में सिवनी ने सनराईज मंडला को 83 रन से हराकर कप अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम ने खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरित किये। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवनी की टीम ने शानू खान के दो चौके और सात छक्कों की मदद से बनाए गए 54 रन अभिषेक के 36 रन शुभम के 37 रन तथा ईशान के 35 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 214 रन बनाकर 215 रनों का लक्ष्य मंडला टीम के लिए रखा मंडला की ओर से जय पाल ने 3 विकेट झटके 215 का लक्ष्य लेकर उतरी सनराइजर की टीम को निश्चित अंतराल पर झटके लगते रहे और पूरी टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई मंडला की ओर से यस कोस्टा ने 25 और सुजीत ने 30 रनों का योगदान दिया इनके अतिरिक्त मंडला का कोई भी गेंदबाज सिवनी की शानदार गेंदबाजी का डटकर मुकाबला नहीं कर पाया इस तरह से सिवनी ने फाइनल मुकाबला 83 रनों से जीत लिया। टूर्नामेंट की विजेता शिवनी की टीम को ओमकार मरकाम जी के द्वारा ₹51000 नगद एवं मैसर्स महेश प्रसाद साहू के द्वारा कप प्रदान किया गया उपविजेता टीम को ₹21000 एवं कप प्रदान किया गया मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पीयूष निवारे को प्रदान किया गया उन्हें 2100 रुपए एवं कप प्रदान किया गया इसके अलावा बेस्ट कैचर का पुरस्कार ललित मरकाम बेस्ट बल्लेबाज पियूष नेवारे एवं वेस्ट बॉलर का पुरस्कार सनराइज मंडला के गेंदबाज जयपाल को दिया गया फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच सिवनी के शानू खान रहे । मैच में अंपायरिंग का दायित्व महेश्वर मोंगरे और ललित मरकाम ने निभाया स्कोरिंग अमित साहू एवं सीनू साहू तथा कमेंट्री राजू मानिकपुरी उमेश साहू बलवंत साहू त्रिलोक साहू नरेश विश्वकर्मा के द्वारा की गई इस अवसर पर ओमकार मरकाम ने कहा कि खिलाड़ियों के खेल में आगे बढ़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उनकी फिटनेस यदि फिटनेस ठीक रहेगी तो खिलाड़ी आसमान की ऊंचाइयां जरूर छुएंगे खिलाड़ियों में खेल भावना का होना बहुत जरूरी है क्योंकि खेल भावना से खेलने में ही खिलाड़ी के असली हुनर का प्रदर्शन होता है समापन के अवसर पर ग्राम पंचायत बजाग रैयत की सरपंच श्रीमती शांति धुर्वे नेहरू युवा केंद्र के कुशवाहा जी दीपचंद पूषाम रमाकांत साहू भागवत सिंह ठाकुर मुरारी साहू राधेश्याम कुशराम सुकृत मरावी मानिक मरावी भुनेश्वर सोनी अमित साहू अज्जू साहू अमित भदोरिया रोहित मरावी पप्पू पांडे सनी साहू सोहन सिंह उमेश साहू बलवंत साहू त्रिलोक साहू समेत क्रिकेट प्रेमी एवं खिलाड़ी जन उपस्थित रहे।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
