डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,समनापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत घेवरी में डम्फर ओर बाईक में भिड़ंत हो गई।भिड़ंत में कोई जन हानी नही हुई। माध्यमिक विद्यालय घेवरी के पास देर शाम डम्फर ने बाईक को टक्कर मार दी और बाईक डम्फर में फस लगभग 50,60 मीटर तक घिसटती चली गई जिससे बाईक में आग लग गई और आग भड़कते ही डम्फर और बाईक जल गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक में 3 लोग सवार थे जो कि भानपुर से कमको मोहनिया की तरफ जा रहे थे वही डम्फर रेत लोड कर डिंडोरी की तरफ आ रहा था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुँची,वही मोटरसाइकिल सवारों को मामूली चोट आई है । ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डम्फर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।
Home
Unlabelled
डम्फर और मोटरसाईकिल में हुई जोड़दार भिड़ंत। टक्कर के बाद लगी आग में धू धू कर दोनों वाहन खाक
डम्फर और मोटरसाईकिल में हुई जोड़दार भिड़ंत। टक्कर के बाद लगी आग में धू धू कर दोनों वाहन खाक
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
