राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,कोविड-19 महामारी के चलते वैसे तो इस वर्ष सारे के सारे शासकीय विद्यालय लगभग चार ,छः महीनों से बंद पड़े हुए थे ,लेकिन मंडल की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन लगभग पिछले 2 महीनों से किया जा रहा है, ताकि बोर्ड परीक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इतना उन्हें तैयार किया जा सके, लेकिन डिंडोरी जिले के शाहपुर संकुल के अंतर्गत आने वाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया खुर्द लापरवाही का केंद्र बना हुआ है ,यहां पर शिक्षकों के विद्यालय आने एवं विद्यालय से जाने का कोई निश्चित टाइम टेबल नहीं है, जिस शिक्षक की जब मर्जी होती है, तब वह विद्यालय चला आता है, और जब मर्जी होती है ,तब वह विद्यालय छोड़ कर चला जाता है, विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य सुरेश उइके चाहे जब छुट्टी में रहते है, शैक्षणिक सत्र 2020 21 मैं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के छात्र छात्राओं से ₹1000 से 15 सो रुपए के बीच फीस वसूली गई है ,वह भी सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं से जबकि ,शासन के द्वारा एसटी एससी वर्ग के छात्र छात्राओं को परीक्षा शुल्क में छूट प्रदान की जाती है ,लेकिन विद्यालय में सभी छात्र छात्राओं से बराबर मात्रा में फीस ली गई है, जबकि छात्र छात्राओं का कहना है ,कि हमारे द्वारा छूट से संबंधित दस्तावेज जैसे कि आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र सारे दस्तावेज विद्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं, तब भी हम लोगों से पूरी फीस ली गई है ,संबल योजना के तहत छात्र छात्राओं को चाहे भर्ती की फीस हो ,या फिर परीक्षा की फीस हो संबल योजना के तहत फीस माफी की जाना चाहिए थी ,फिर भी विद्यालय के प्रभारी प्रचार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई रियायत छात्र छात्राओं को नहीं दी गई है ,इस संबंध में जब हमारे संवाददाता राजेश ठाकुर के द्वारा प्रभारी प्रचार से संवाद किया गया तो उनका कहना था ,कि हम फीस वापस कर देंगे। कारण यह है ,कि जब फीस वापस ही करना था ,तो फीस ली ही क्यों गयी, जबकि इस वर्ष छात्र-छात्राओं के पलकों की माली स्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छी नहीं है!
