इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने पर आरक्षण का लाभ नहीं,आरक्षित सीटों से नही लड़ पाएंगे चुनाव रविशंकर प्रसाद ने राज्य सभा में दी जानकारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने पर आरक्षण का लाभ नहीं,आरक्षित सीटों से नही लड़ पाएंगे चुनाव रविशंकर प्रसाद ने राज्य सभा में दी जानकारी

डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा को बताया कि अनुसूचित जाति के जिन लोगों ने इस्लाम या ईसाई धर्म अपना लिया है, वे आरक्षण के लाभ का दावा नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों से संसद और विधानसभा का चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं माने जाएंगे।

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने स्पष्ट किया कि हिंदू, सिख और बौद्ध मत को मानने वाले लोग ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के योग्य माने जाएंगे। इसके अलावा आरक्षण का लाभ भी ऐसे लोगों को ही मिलेगा।

प्रसाद ने कहा कि हिंदू, सिख और बौद्ध मत से अलग धर्म मानने वाले लोगों को अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जाएगा। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस्लाम और ईसाई धर्म अपना चुके अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्यों को संसद या विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हिंदुत्व को मानने वालों और इस्लाम या ईसाई धर्म अपना चुके लोगों के बीच स्पष्ट विभाजन नजर आता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।