ब्रेकिंग न्यूज। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के ऊपर मधुमक्खियों ने किया हमला,हमले में हुऐ लगभग दर्जनों छात्र बेहोश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ब्रेकिंग न्यूज। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के ऊपर मधुमक्खियों ने किया हमला,हमले में हुऐ लगभग दर्जनों छात्र बेहोश

राजेंद्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 अक्टूबर, डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाला संकुल केंद्र शाहपुर के अंतर्गत आने वाला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुड़िया खुर्द में मधुमक्खियों का हमला, जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे लगभग दर्जनों छात्र बेहोश हो गए ,आनन-फानन में 108 डायल करके छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए पहुंचाया गया है,

ग्रामीणों की माने तो स्कूल में पदस्थ शिक्षकों की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई है, एक छात्र के पालक ने जब स्कूल के प्राचार्य से संपर्क किया तो प्राचार्य द्वारा जवाब दिया गया कि इसमें हमारी कोई जवाबदारी नहीं है, ऐसा कहकर पल्ला झाड़ लिया, सोचने वाली बात यह है कि, जब स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की शिक्षकों के ऊपर कोई जवाबदारी नहीं है, तो भला स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की जवाबदारी किसकी बनती है! पलकों का कहना है, कि स्कूल के शिक्षकों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ,ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा घटित ना हो सके!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।