बजाग ब्लॉक के गाड़ासरई थानाक्षेत्र के बरगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों को आई गंभीर चोट, ट्रैफिक मित्र सुभाष मरावी ने उपलब्ध कराई त्वरित सहायता
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 अक्टूबर,डिंडौरी जिले के बजाग ब्लॉक के गाड़ासरई थाना अंतर्गत बरगांव में हनुमान मंदिर के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैफिक मित्र सुभाष मरावी ने तत्परता दिखाई और पुलिस को सूचना देकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। गाड़ासरई थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह पन्द्रो ने बताया कि दोनों युवक अनूपपुर जिले के बेलडोंगरी के रहने वाले हैं। वह डिंडौरी से गाड़ासरई की ओर आ रहे थे। बरगांव में हनुमान मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 24 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा (पिता छोटे लाल) और 25 वर्षीय महेंद्र सिंह पिता (ननसा सिंह) शामिल हैं। इधर, थाना प्रभारी ने भी सहजता के परिचय दिया और जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
ट्रैफिक मित्र सुभाष मरावी ने बताया कि घटना के वह बस स्टैंड पर थे, जहां उन्हें युवकों के घायल होने की जानकारी मिली। सुभाष ने बिना देर किए मौके पर जाकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
