मनोकामना पूरी करती हैं ऊँची पहाड़ों में विराजी माँ काली
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 अक्टूबर,विकास खंड मुख्यालय मेंहदवानी से लगभग तीन- चार किलोमीटर दूर स्थित श्री सिद्ध तपोभूमि रजगढी़ टेकरी सारसडोली में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि की पंचमी को माँ काली की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है। माँ काली के दर्शनार्थ आस पास के ग्रामों सहित दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यहाँ सड़क मार्ग तथा सीढ़ियाँ चढ़कर पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे हैं।
टेकरी में पूरे वर्ष पहुंचते हैं श्रद्धालु
घने जंगलों से घिरे ऊँची पहाड़ी के ऊपर मैदान है जहाँ दर्जनों छोटे बड़े मंदिरों में हनुमान जी, नर्मदा जी, काल भैरव, शिव परिवार सहित अन्य कई देवी देवताओं की प्रतिमाएँ स्थापित हैं जहाँ प्रतिदिन विधि विधान से पूजा की जाती है। प्रति शनिवार इस स्थल पर श्रद्धालुओं का जमघट रहता है जहाँ विशेष पूजा होती है लोग यहाँ अपना अपना दुख दर्द लेकर पहुंचते हैं जहाँ उपस्थित सेवकों द्वारा परेशानियों से मुक्ति दिलाने का समाधान किया जाता है।
प्राकृतिक सुंदरता से सुसज्जित इस स्थल से माँ नर्मदा जी का दर्शन ॐ आकृति में होती है जो कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता है कैमरे में कैद करने के लिए ड्रोन कैमरा की आवश्यकता होगी।
जानकारी के अनुसार भक्तों की मनोकामना पूरी होने के कारण श्री सिद्ध तपोभूमि रजगढी़ में पूरे वर्ष भर श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहाँ पहुंचने के लिए मेंहदवानी शहपुरा मुख्य मार्ग से वाहन द्वारा पहुँचा जा सकता है जबकि पैदल सीढ़ियाँ चढ़कर पहुंचा जा सकता है। इस स्थल से दर्जनों गांव नजर आता है यहाँ से प्रकृति के विहंगम दृश्य को निहारा जा सकता है।
