नो देवी विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नो देवी विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 अक्टूबर,गाड़ासरई , बजाग रोड के ग्राम लालपुर में स्थापित नो प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को बड़े धूमधाम से किया गया , सभी नो  प्रतिमाओं को अलग अलग गाड़ियों में रखा गया , अन्तिम दर्शन के लिए लालपुर से गाड़ासरई सभी प्रतिमा लाई गई , बैण्ड बाजो के साथ ड़ी जे की धुन में लोग नाचते गाते विसर्जन समारोह में सामिल हुए , विसर्जन का नजारा देखते बन रहा था, एक साथ सभी प्रतिमाओं को निकलते देख लोग बहुत खुश हुए , और विसर्जन भारी भीड़ देखने को मिली , रविवार बाजार में वैसे भी बहुत भीड़ रहती है ,उस पर दुर्गा विसर्जन की भीड़ इतनी ज्यादा थी ,जिसके  कारण कई बार सड़कों में जाम की स्थिति बन गई , सभी प्रतिमाओं को गाड़ासरई भृमण के बाद पुनः लालपुर की नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया ,वही दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों के लिए गाड़ासरई के स्थानीय लोगो के द्वारा जगह जगह चाय नास्ता पानी की व्यवस्था की गई थी ,जिसे ग्रहण कर लोग आगे बढ़ते चले जा रहे थे , और देर शाम को लालपुर की नदी में सभी देवियों की पूजा अर्चना कर विधि विधान से विसर्जन किया गया ,

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।